ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप

Home / news / बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो को मिला दिवाली गिफ्ट, भारतीय वायुसेना में ग्रुप...

बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो को मिला दिवाली गिफ्ट, भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन बने विंग कमांडर अभिनंदन

03-Nov-2021 09:53 PM

DESK: बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो विंग कमांडर अभिनंदन को इंडियन एयरफोर्स ने ग्रुप कैप्टन के पद पर प्रमोट किया है। 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाक वायुसेना के साथ हुई झड़प के दौरान अप्रतिम साहस का परिचय दिया था। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराया था।


इसी दौरान उनका मिग-21 विमान भी पीओके में क्रैश हो गया था। अभिनंदन पीओके के एक गांव में पैराशूट से उतरे थे। वहां उन्हें पाक सुरक्षा बलों ने बंदी बना लिया था। इसके बाद भारत के भारी दबाव के चलते पाक पीएम इमरान खान ने अभिनंदन वर्धमान को रिहा किया था। 


2019 में पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर एयर स्ट्राइक में उनकी साहसिक भूमिका के लिए वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के ऊपर एफ-16 को मार गिराया था। जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया था। लेकिन इसके बावजूद अपना सिर ऊंचा रखते हुए उन्होंने संयम बनाए रखा।


भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को सेना ने दिवाली तोहफा दिया है। उन्हें ग्रुप कैप्टन रैंक प्रदान की गई है। भारतीय सेना में ग्रुप कैप्टन की रैंक कर्नल के बराबर है।