पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
29-Aug-2024 09:21 AM
By First Bihar
PATNA : बख्तियारपुर-मोकामा पथ पर दिसंबर तक आवागमन शुरू हो जाएगा। इसमें केवल करनौती के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण काम बाकी है। जिलाधिकारी ने बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बख्तियारपुर-मोकामा फोर लेन एवं बख्तियारपुर-ताजपुर पुल निर्माण का निरीक्षण किया। इसके अलावा कार्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थाना निर्माण का भी अलग-अलग प्रखंडों में उन्होंने जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार कहा कि वह बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने निकले थे। इसी क्रम में उन्होंने बख्तियारपुर-मोकामा फोर लेन एवं बख्तियारपुर-ताजपुर पुल निर्माण का निरीक्षण किया। इसके अलावा कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना निर्माण का भी अलग-अलग प्रखंडों में उन्होंने जायजा लिया।
डीएम ने बख्तियारपुर में नवनिर्मित मुक्तिधाम का निरीक्षण कर बताया कि यह बनकर तैयार है। इसे नगर परिषद बख्तियारपुर को हस्तांतरित कर दिया गया है। उन्होंने बाढ़ एसडीओ को इसे जल्द चालू कराने का निर्देश दिया। अथमलगोला प्रखंड के करजान में निर्माणाधीन प्रखंड सह अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग आवासीय बालिका उच्च विद्यालय तथा थाना भवन के निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया। यहां के कार्य से वे संतुष्ट दिखे। अधिकारियों एवं अभियंताओं को मार्च 2025 तक इन सभी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उधर, डीएम ने बाढ़ आइटीआइ एवं पालिटेकनिक भवन निर्माण का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आइटीआइ भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है। इसका संचालन भी प्रारंभ है। पालिटेक्निक का निर्माण भी मार्च तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को एक माह के अंदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन व जून तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व थाना भवन का निर्माण पूरा कराने की बात कही. करौटा-तेलमर पथ परियोजना में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को तेजी से मुआवजा भुगतान करने के लिए डीएम ने कहा।