Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश?
20-Nov-2024 11:24 AM
By First Bihar
KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से सामने आया है। जहां बकरी बचाने के चक्कर में हुंडई कार दुकान में घुस गया और इसमें आधा दर्जन लोग हुए घायल हो गए। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, आजमनगर दमदमा सड़क पर कुशाहा गांव के निकट एक चाय की दुकान में अनबैलेंस कार घुस जाने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। इनमें से कुछ लोग चाय की दुकान में बैठकर चाय पी रहे थे। घटना एक बकरी को बचाने के चक्कर में ड्राइवर के द्वारा गाड़ी सीधे एक चाय की दुकान में घुसा दिया गया।
वहीं, दुकान में बैठे आधा दर्जन से अधिक लोग गाड़ी के चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार गाड़ी चालक सह मालिक उत्तर प्रदेश के संभल जिला निवासी महेश कुमार गाड़ी चला रहे थे। एक बकरी को बचाने के चक्कर में अनबैलेंस होकर गाड़ी सीधे एक चाय की दुकान में घुस गया। दुकानदार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग इस घटित घटना के शिकार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना में जयशंकर सिंह ,लाखन सिंह ,गोविंद कुमार सिंह ,अरविंद यादव, आदि सहित आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। घायलों का इलाज स्थानीय सालमारी अस्पताल में हो रहा है। घायलों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हुंडई कंपनी का वेन्यू कार स्वयं गाड़ी मालिक चल रहा था।