बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Dec-2023 08:02 PM
By First Bihar
DESK: भारतीय कुश्ती महासंघ की मान्यता रद्द होने के बावजूद कुश्ती संघ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेसलर बजरंग पूनिया के बाद अब महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी अपना मेडल लौटा दिया है। PMO जा रही विनेश को जब पुलिस ने कर्तव्यपथ पर रोक दिया तो उन्होंने अपना खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड पुरस्कार कर्तव्य पथ पर छोड़ दिया। इससे पहले बजरंग पूनिया ने भी अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस कर दिया था।
दरअसल, महिला पहलवानों ने पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया की अगुवाई में देश के कई पहलवानों ने बृज भूषण के खिलाफ दिल्ली में महीनों तक विरोध प्रदर्शन किया था। इसके वावजूद भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव में बृजभूषण सिंह के खेमें की ही संजय सिंह अध्यक्ष बनाए गए। यौन शोषण के आरोपी संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह को संघ का नया अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर खिलाड़ियों में भारी नाराजगी थी।
बृजभूषण खेमें के करीबी संजय सिंह के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने का ऐलान कर दिया था।इसके बाद भारतीय पहलवान और ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने पद्मश्री पुरस्कार लौटाने का ऐलान कर दिया था और पदक को फूटपाथ पर छोड़ दिया था। मामले ने तूल पकड़ा तो केंद्रीय खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह समेत पूरे कुश्ती संघ की मान्यता को ही रद्द कर दी थी। बावजूद इसके विवाद थमता नहीं दिख रहा है।
बजरंग पूनिया के पद्मश्री अवॉर्ड वापस करने के बाद शनिवार को एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने महिला पहलवानों के साथ हो रहे व्यवहार के विरोध में अपने पुरस्कार लौटा दिए। वे अवार्ड लौटाने के लिए पीएमओ जा रही थी लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने अवार्ड कर्तव्य पथ पर छोड़ दिए। फोगाट ने तीन दिन पहले ही अवार्ड वापसी का ऐलान किया था।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...