Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
03-Jan-2024 12:47 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार के सियासी गलियारे में पिछले दो दिनों से इस बात को लेकर चर्चा चल रही है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाने के लिए कांग्रेस और सहयोगी दल तैयार हो गए हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए होने वाली इंडी गठबंधन की बैठक में उन्हें संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा हालांकि तेजस्वी यादव ने फिलहाल इस तरह की किसी भी बैठक से इनकार कर दिया है और कहा है कि बैठक कब और कहां होगी फिलहाल यह तय नहीं है, सभी दलों के साथ बातचीत चल रही है।
दरअसल, सियासी गलियारे में एक बार फिर से नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन का संयोजक बनाने की चर्चा तेज हो गई है। हालांकि जेडीयू और आरजेडी ने ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया है। जेडीयू ने कहा है कि ऐसे किसी बैठक की जानकारी कांग्रेस की तरफ से आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है। वहीं अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा है कि बैठक होनी है, बाचचीत चल रही है लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है। बैठक को लेकर सभी लोगों के बातचीत हुई है। सभी लोगों ने बात करने के बात डेट तय किया जाएगा। मीटिंग करने की बात हो रही है और बैठक कब होगी, कैसे होगी यह अभी तय नहीं हुआ है।
वहीं लोकसभा चुनाव से पहले देश में सीएए कानून लागू होने की चर्चा पर तेजस्वी ने कहा कि जब तक सदन में यह बिल पेश नहीं किया जाता है, इसपर क्या कहा जा सकता है। कई बार सिर्फ हवाबाजी होती है लेकिन उसपर होता कुछ नहीं है। सभा को पता है कि हमारी पार्टी का क्या स्टैंड रहा है। पहले भी संसद में इसको लेकर बात रखी गई थी। अब जब चुनाव आ रहा है तो इस तरह के मुद्दे सामने आएंगे। हिंदू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद और कोई मुद्दा है क्या इन लोगों के पास।