ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया

22 मार्च को नहीं चलेंगी ट्रेनें, पैसेंजर और मेल-एक्सप्रेस सभी रहेंगी कैंसिल

20-Mar-2020 08:34 PM

DELHI:अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। 22 मार्च यानि जनता कर्फ्यू के दिन ट्रेनों पर पूरी तरह ब्रेक रहेगा। सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक सभी  पैसेंजर और मेल एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी।


बताया जा रहा है कि सभी पैंसेंजर ट्रेनों का परिचालन 21 मार्च की रात 00:00 बजे यानि 22 मार्च के पहले मिनट से ही रोक दिय़ा जाएगा। पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अगले दिन यानि रविवार 22 मार्च को पूरे दिन बंद रहेगा। पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 10 बजे रात तक नहीं होगा। वहीं मिल रही जानकारी के मुताबिक 22 मार्च की सुबह 4 बजे से मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों को भी रोक दिया जाएगा।


रेलवे ने इस संबंध में लेटर जारी कर दिया है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के मौके पर सभी ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक रहेगी। वहीं आपको बता दें कि रेलवे ने कोरोना वायरस के मद्देनजर आज ही 90 ट्रेनों को कैसिंल किया है। इसके साथ ही देश भर में अब कैंसिल ट्रेनों की संख्या 245 तक पहुंच गयी है। गुरुवार को रेलवे ने कोरोना वायरस के मद्देनजर 20 मार्च से 31मार्च तक रेलवे में भीड़ कम करने के लिए 168 ट्रेनों को रद्द कर दिया था।



बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 242 हो गई है, जिसमें 32 विदेशी नागरिक शामिल हैं।  32 विदेशी नागरिकों में इटली से 17, फिलपीन से तीन, ब्रिटेन से दो, कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर से एक-एक मामला शामिल है। मंत्रालय के आंकड़ों में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में अब तक हुई चार मौतें भी शामिल हैं।