पटना में गोल का मेगा मोटिवेशनल सेमिनार, 1000+ छात्रों ने सीखा NEET-JEE क्रैक करने का मंत्र दरभंगा में बच्ची से रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद बोले प्रशांत किशोर, कहा..बिहार में अधिकारियों का जंगलराज बिहार में फार्मर रजिस्ट्री ने पार किया 40 लाख का आंकड़ा, 47.8% लक्ष्य पूरा Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? Rajpal Yadav: जेल में बंद एक्टर राजपाल यादव, घर में हो रही जश्न की तैयारी; क्या है वजह? BIHAR CRIME: महिला को पिस्टल दिखाते बेगूसराय का वीडियो वायरल, युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज SUCCESS STORY: कौन हैं थान्या नाथन? बचपन से 100% ब्लाइंड, फिर भी बन गईं राज्य की पहली महिला जज; जानें मधुबनी में अवैध दवा कारोबार पर छापा, सूखे नशे के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे Bihar Crime News: पथ निर्माण विभाग का क्लर्क निकला किडनैपर, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे
10-Jun-2023 01:43 PM
By First Bihar
SAMSTIPUR : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर डाली है। सबसे बड़ी बात है कि, पति ने इसे महज एक छोटी वजहों से पति ने पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की। पति अपनी पत्नी को अक्सर यह कहा करता था कि- तुम मोटी, सुंदर नहीं दिखती हो, हमको तुम्हारे साथ नहीं रहना है। इसके बाद अब उसने पिटाई कर दी।
दरअसल, समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने के गुनाई बसही गांव में पति गोविंद सहनी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस महिला को ससुराल पक्ष वाले लोग बेटा नहीं होने के कारण ताने देते थे। पति कहता तुम्हारी कोख ठीक नहीं है, इसलिए तो बेटियां पैदा होती हैं। यह सब कहते हुए पति ने पत्नी काे लात-घूसों से पीटा और पीटते-पीटते बेहोश कर दिया।
वहीं, जब महिला के भाई मिथिलेश और मुकेश सहनी का कहना है कि उसकी बहन दोपहर से फोन नहीं उठा रही थी। बहन के ससुराल के एक ग्रामीण ने उन्हें बताया कि उसकी बहन के साथ मारपीट हुई है। उसके बाद दोनों भाई शाम में बहन के ससुराल पहुंचे, तो उसके जीजा और परिवार के लोग घर पर नहीं मिले। उसकी बहन बेहोश पड़ी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। फिलहाल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।
इसके आगे उन्होंने बताया कि, बहन की शादी साल 2018 में वैशाली जिले के पातेपुर थाने के नीरपुर कुसही गांव में गोविंद सहनी से हुई थी। कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। उसकी बहन की पहली संतान बेटी हुई। यहीं से प्रताड़ना शुरू हुई। करीब दो साल बाद उसकी बहन ने दूसरी बेटी को जन्म दिया। अब उसके ससुराल वाले हर मौके पर ताना देने लगे।
इधर, इस मामले को लेकर नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालात सुधरने के बाद बयान लिए जाएंगे। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हमने महिला सिपाही को बयान लेने के लिए निर्देश दिए हैं। इस मामले में परिवार ने कोई आवेदन नहीं दिया है। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी है।