Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
12-Sep-2024 07:23 PM
By First Bihar
MOTIHARI: मोतिहारी में बहू की प्रताड़ना से तंग आकर एक सास ने नदी में छलांग लगा दी। जिसके बाद वहां मौजूद नाविकों ने उनकी जान बचा ली। घटना बिजधारी ओपी के सत्तर घाट पुल की है। घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि वह कोटवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसे एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। पीड़िता अपने बेटे के साथ गांव में रहती है।
उसने बताया कि पिछले कई दिनों से उसकी बहू उसे लगातार प्रताड़ित कर रही है। बहू की प्रताड़ना से तंग आकर वो बेटी के घर जाने के लिए निकली थी। लेकिन बेटी के घर न जाकर वो सत्तर घाट पहुंच गई और आत्महत्या करने की कोशिश की। अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए वो पुल से नदी में छलांग लगा दी। गनीमत थी कि जिस जगह पर पीड़िता ने पुल से छलांग लगाया वहां पानी कम था और पुल से कुदते ही उसे बचाने के लिए नाविक दौड़े तब जाकर उसकी जान बच पाई।
महिला पानी से बाहर नहीं निकलना चाह रही थी तब नाविकों ने महिला को काफी समझाया तब जाकर वो पानी से बाहर निकली। जिसके बाद उसने पूरी बात वहां मौजूद लोगों को बताया और यह भी कहा कि वो इस बात को किसी को ना बताएं। लेकिन उससे पहले कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसरिया में भर्ती कराया। जहां से उपचार के बाद महिला को उसके घर भेज दिया गया। जब नदी में महिला की बाहर निकाला गया तो उसके पास से एक झोला बरामद हुआ जब उसकी तलाशी ली गई तब उसमें से तीन साड़ी पैसा व अन्य कपड़ा बरामद हुआ। पीड़िता मौत को करीब से देखने के बाद काफी डरी सहमी थी।