होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
28-Apr-2024 05:05 PM
By First Bihar
SAMASTIPUR: महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल अपनी बहू शांभवी चौधरी के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतर आए हैं। बहू शांभवी चौधरी को वोट देने की अपील वो समस्तीपुर की जनता से मिलकर कर रहे हैं। बता दें कि शांभवी चौधरी बिहार के मंत्री अशोक चौधरी की बिटिया है और आचार्य किशोर कुणाल की बहू है।
समस्तीपुर सुरक्षित सीट से शांभवी लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं। बहू शांभवी को जीताने में किशोर कुणाल लगे हैं। कई मठ-मंदिरों के पुजारियों से मिल रहे हैं। वो इन दिनों विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोगों से मिल रहे हैं और बहू को जीताने की बात कर रहे हैं। किशोर कुणाल का कहना है कि समस्तीपुर संसदीय क्षेत्र नया इतिहास रचने जा रही है। देश की सबसे कम उम्र की सांसद उनकी बहू है।
यदि उनकी बहू यहां से जीत कर आती है तब समस्तीपुर का नाम काफी विख्यात होगा। मुझे नहीं पता था कि शांभवी इतनी अच्छी वक्ता भी है इनकी योग्यता मे कोई कमी नहीं है। 2009 में मुझे भी चुनाव लड़ने का टिकट मिला था लेकिन मैंने इनकार कर दिया। मैंने कह दिया था कि मुझे राजनीति में नहीं आना । लेकिन नई पीढ़ी के लोग इस बार चुनाव के मैदान में हैं। किशोर कुणाल अपनी बहू के प्रचार में लगे हैं वो लगातार लोगों से मिल रहे हैं और बहू शांभवी के लिए वोट मांग रहे हैं।