Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी
20-Apr-2023 12:10 PM
By First Bihar
DELHI : भारत ने चीन को पछाड़ कर अब दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देश का तमगा लगा लिया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी अब 142 करोड़ 86 लाख हो गयी है। वहीं, अब चीन 142 करोड़ 57 लाख की जनसंख्या के साथ दूसरे नंबर पर है। इस बीच अब भारत में तेजी से बढ़ रहे इस जनसंख्या को लेकर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने बड़ी बात कह डाली है। उन्होंने कहा है कि, ये एक ख़ास समुदाय का देन है कि आज भारत की जनसंख्या बढ़ रही है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि - आज देश के अंदर ये टुकड़े - टुकड़े गैंग मैं नाम नहीं लेना चाहता। वो कहते हैं कि डराते है धमकाते हैं आबादी के नाम पर लेकिन मैं डरा नहीं रहा हूं। आज देश में लगभग 150 जिले हैं जहां बच्चा पैदा करने का अनुपात बढ़ गया है। ये किनकी आबादी है। ये आबादी उनकी ही है जो एक दर्जन बच्चा पैदा करते हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि - एक खास समुदाय के ही लोग हैं जो ऐसा काम करते हैं। ये लोग के लिए आज पक्ष और विपक्ष एक जुट हो जाए तो इसपर रोक लग सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज देश के अंदर जो हालात बन चुके हैं पक्ष और विपक्ष एकसाथ आए। दरअसल मोदीजी जो भी कदम उठाएंगे उसका विरोध ये विपक्ष और टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले करेंगे।
मालूम हो कि ,UNFPA की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी एक साल में 1.56 फीसदी बढ़ी है और ऐसा अनुमान पहले ही लगाया जा रहा था कि भारत 2023 में सबसे बड़ी जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। वहीं जब अब रिपोर्ट में ये बताया गया कि भारत ने चीन को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन गया है तो अब इसे लेकर सियासत भी गरम हो गया है।
आपको बताते चलें कि, युक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की आबादी अब 142 करोड़ 86 लाख हो गयी है। इससे पहले चीन सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश था। लेकिन अब चीन 142 करोड़ 57 लाख की जनसंख्या के साथ दूसरे नंबर पर आ गई है। वहीं, भारत जब अब सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है तो इसपर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गयी है।