ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बहन से मिलने उसके ससुराल जा रहे भाई को बीच रास्ते में मारी गोली, आरोपी फरार

26-Mar-2023 02:56 PM

By RANJAN

SASARAM: सासाराम के दरिगांव थाना क्षेत्र के मोहनियां गाव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति को गोली मारी गयी। गोली लगने से घायल सत्येंद्र सिंह को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज जारी है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है।


बताया यह जा रहा है कि सखुआ गांव निवासी सत्येंद्र सिंह और विजय सिंह में विवाद चल रहा था। इस दौरान सत्येंद्र सिंह को गोली मारी गयी। गोली सत्येंद्र सिंह के पैर में जा लगी। गोली मारने का आरोप मोहनिया गांव निवासी विजय सिंह पर लगा है। 


गोली लगने के बाद सतेंद्र सिंह को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 2 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बता दें कि घायल सतेंद्र सिंह की बहन की शादी मोहनिया गांव में हुई थी। 


वह अपनी बहन से मिलने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान गांव के ही विजय सिंह से किसी विवाद को लेकर विवाद हो गया और विजय सिंह ने सत्येंद्र सिंह को गोली मार दी। फिलहाल सतेंद्र का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है उसकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी विजय सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।