Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
24-Aug-2020 12:04 PM
DESK : झारखंड के गढ़वा से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक बहन ने ही झांसे में लेकर दो बच्चों समेत बहन को यूपी में बेच दिया. मामले का खुलासा एक साल बाद तब हुआ, जब महिला ने किसी भी तरह से अपने पति को फोन कर सारी बात बताई और बचाने का गुहार लगाई.
मामला सामने आने के बाद झारखंड के सीएम ने महिला को रेसक्यू करने का आदेश दिया है. जिसके बाद तुरंत एक टीम गठित करके गढ़वा पुलिस महिला के पति के साथ यूपी रवाना हो गई है.
मामला गढ़वा जिले के डंडई थाना क्षेत्र के जरही गांव की है. जहां का रहने वाला सीताराम मिस्त्री एक साल पहले अपनी पत्नी और 11 साल की बेटी अनीता और 8 साल का बेटा सूरज को छोड़कर गोरखपुर कमाने गया था. इसी दौरान उसकी पत्नी देवंती को उसकी फुफेरी बहन ने मायके ले जाने का झांसा दिया और यूपी में बेच दिया. इसके बाद से महिला का कोई सुराग नहीं मिला. पति ने अपने हिसाब से बहुत खोजा पर कुछ पता नहीं चला. एक दिन उनकी पत्नी का फोन आया और उसने बताया कि उसकी फुफेरी बहन ने उसे दोनों बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश के जयपाल विश्वकर्मा के पास बेच दिया है. देवंती ने कहा था कि किसी तरह उन्हें जयपाल विश्वकर्मा के पास से गढ़वा ले आयें. जयपाल काफी प्रताड़ित करता है. जिसके बाद पीड़िता के पति सीताराम मिस्त्री ने जिला प्रशासन और पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी और मामला सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंचा था.