बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
17-Jan-2021 10:26 AM
By SANT SAROJ
SUPAUL : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. आये दिन किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जा रहे हैं और पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लग पा रही है. ताजा मामला सुपौल जिले से सामने आ रहा है जहां हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है.
मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के भूरा का रहने वाले पप्पू के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि पप्पू बहन की तबीयत खराब होने पर उन्हें जिला मुख्यालय में डॉक्टर के पास भर्ती करा वापस लौट रहे थे तभी अपराधियों ने सदर थाना क्षेत्र के बगही चौक के पास उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई.
इधर मामले की सूचना पुलिस को दी गई है जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल हत्या किस कारण से की गई है इस बात का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है. वहीं लोगों ने लूटपाट के चलते मर्डर होने की आशंका जताई है.