ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / बहन की हल्दी में डांस कर रही थी युवती, अचानक आया हार्ट अटैक...

बहन की हल्दी में डांस कर रही थी युवती, अचानक आया हार्ट अटैक और चली गई जान; वीडियो वायरल

28-Apr-2024 07:21 PM

By First Bihar

DESK: यूपी के मेरठ में चचेरी बहन की हल्दी में डांस कर एक युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवती मोहल्ले की लड़कियों के साथ हल्दी के प्रोग्राम में डांस कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर गई और गिरते ही उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते शादी की खुशी मातम में बदल गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर की है।


जानकारी के मुताबिक, अहमदनगर दली नंबर 2 निवासी महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की बारात रविवार को आनी थी। घर में दुल्हन की हल्दी की रस्म चल रही थी। दुल्हन की चचेरी बहन रिमशा मोहल्ले की अन्य लड़कियों के साथ डीजे की धुन पर डांस कर रही थी। इसी दौरान वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने रिमशा को उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठी।


युवती के शरीर में कोई हरकत नहीं होता देख परिजन उसे उठाकर पास के डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक हार्ट अटैक आने के बाद युवती बेहोश होकर जमीन पर गिरी और उसकी मौत हो गई। युवती की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। शादी के कार्यक्रम को रोक दिया गया। बता दें कि कोरोना काल के बाद हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।