धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
19-Dec-2023 08:00 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में एक भाई ने अपनी बहन और बहनोई को गोली मार दी है। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीएमसीएच में भर्ती कराया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घायल दंपती की पहचान सिरिसिया ओपी थाना क्षेत्र के सबेया खुर्द गांव निवासी दीपू महतो (28) और उसकी पत्नी नंदनी देवी (28) के रूप में हुई है।
वहीं, आरोपी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के सबेया काला गांव के अभिनंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था। दो महीने पहले ही शादी हुई थी। मामला जिले के कुमारबाग ओपी क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। बहनोई दीपू के गर्दन और कंधे में गोली लगी है,जबकि उसकी पत्नी के सीने में दो गोली लगी है।
मिली जानकारी के अनुसार दीपू, नंदनी और अभिनंदन तीनों मंगलवार दोपहर एक ही बाइक से कुमारबाग स्थित स्टेट बैंक गए थे। जहां नंदनी का आधार कार्ड सुधरवाना था। आधार कार्ड में सुधार हो जाने के बाद तीनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान सबसे पीछे बैठे अभिनंदन ने दोनों को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोली मारने वाले शख्स अभिनंदन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।