रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
26-May-2021 04:04 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA: वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की फोटो लगाए जाने को लेकर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब सरकारी अस्पतालों में बीजेपी पार्टी का बैनर लगाने का एक और मामला सामने आ गया है। ऐसे में यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। कोरोना वायरस के बहाने बीजेपी पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर पार्टी का प्रचार करने का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। पश्चिम चंपारण के डीएम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों से इस बात की शिकायत की गयी है। जिसके बाद एसडीएम ने इस मामले की जांच की बात कही है।

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी बहाने भारतीय जनता पार्टी ने अधिकांश अस्पतालों में अपना बैनर पोस्टर लगाया है लेकिन अब यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अस्पताल में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बगहा द्वारा यह बैनर लगाया गया है जिस पर लिखा है "स्वदेश निर्मित वैक्सीन है सबसे सुरक्षित टीका लगाएं कोरोना भगाएं, नि:शुल्क टीकाकरण अभियान के सहभागी बनें"

अस्पताल में बीजेपी का बैनर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयेश मंगलम सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बात की शिकायत एसडीएम से भी की है। एसडीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में किसी भी पार्टी का बैनर पोस्टर लगाना मना है यदि ऐसा किया गया है तो वे खुद इस मामले की जांच करेंगे और जांच में बात सही पाई गयी तब उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
