Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
30-Nov-2020 08:14 AM
By DEEPAK RAJ
WEST CHAMPARAN : बड़ी खबर बगहा से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चैलेंज करते हुए मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है.
घटना जिले के बथवरिया थाना इलाके के सेरा बाजार की है, जहां अपराधियों ने पूजा करा कर लौट रहे पुजारी की निर्मम तरिके से हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में फेंक दिया.
घटना रविवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे की हैं. बताया जा रहा है कि पुजारी अरुण पाण्डेय नवगावां गांव के रहने वाले मुन्ना राव के घर से हल्दी मटकोर का पूजन कराकर साइकिल से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान नवगावां- चंद्रहाँ मुख्य मार्ग के बीच पकड़ी पेड़ के पास पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियो ने पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया. घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार की सुबह लोगों की नजर उसपर पड़ी.
घटना की सूचना मिलते ही बथवरिया पुलिस दल -बल के साथ मौके पर पहुंच कर अनुसंधान में जुटी हैं. हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.