NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
22-Nov-2019 06:29 PM
By DEEPAK
BAGHA : बिहार में इन दिनों अपराधियों का बोलबाला है. बगहा में अपराधियों ने एक स्टूडेंट का अपहरण कर लिया. किडनैपरों ने परिजनों से 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की. हालांकि पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए 3 किडनैपरों को अरेस्ट कर लिया. अपहृत छात्र को भी सही-सलामत बरामद कर लिया गया है. पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है.
वारदात जिले के सेमरा थाना इलाके की है. जहां महुअर गांव से अपराधियों ने एक बच्चे को किडनैप कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे की उम्र 14 साल बताई जा रही है. किडनैपिंग की खबर मिलते ही एसपी राजीव रंजन फौरन कार्रवाई में जुट गए. जिसके कारण पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 3 किडनैपरों को गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि बच्चे की किडनैपिंग के बाद अपराधियों ने 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी.
एसपी राजीव रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अर्जुन लाल के नेतृत्व में गठित टीम ने सर्विलांस के आधार पर तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया. पुलिस ने किडनैपिंग में इस्तेमाल किये गए मोबाइल और बाइक को भी बरामद कर लिया. रामनगर एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया कि अपहृत छात्र के फुफरे भाई ने ही अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया था.