T20 World Cup 2026 : ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संकट, भारत-नामीबिया मुकाबले में दिखेगी टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी ! ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं INFRASTRUCTURE UPDATE: श्रावणी मेला में देवघर जाना होगा आसान, महाशिवरात्रि से पहले मंत्री ने कर दिया बड़ा एलान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा road accident Bihar : क्रिकेट खेल कर लौट रहे बच्चों को तेज रफ़्तार वाहन ने रौंद डाला, तीन लोगों की हुई मौत Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Patna road project : पटना में ट्रैफिक की पुरानी समस्या का होगा अंत, करबिगहिया गोलंबर से शुरू होंगे यह काम
09-Dec-2020 08:46 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और फिर उसे नदी में फेंक दिया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.
घटना बगहा इलाके के दीनदयाल नगर इलाके की है. जहां दीनदयाल नगर में एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. आर्केस्ट्रा में बार डांसर नाच रही थीं. इस दौरान दो लोगों में बकझक शुरू हो गई. दोनों लोगों की ओर से और भी कई लोग इक्कठा हो गए. फिर विवाद और बढ़ गया और देखते ही देखते ये भीड़ हिंसा पर उतर आई. स्टेज के पास ही दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे.
इस घटना के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को पीट-पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और फिर उसे नदी में फेंक दिया. काफी खोजबीन करने के बाद युवक को गंभीर अवस्था में नदी के किनारे पाया गया. जख्मी शख्स को इलाज के लिए नजदीकी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल युवक की पहचान उमेश यादव के रूप में की गई है.
यह मामला सामने आने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है. यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि दोनों ओर से कुल 6 लोग जख्मी हुए हैं. नगर पुलिस ने शिकायत के बाद जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि बार बालाओं का डांस देखने के लिए ही दोनों गुट आमने-सामने आये थे.