ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में भगदड़ की...

बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में भगदड़ की खबर, कई श्रद्धालु बेहोश!

12-Jul-2023 07:51 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर ग्रेटर नोयडा से आ रही है, जहां बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में भगदड़ मच गई है। भारी भिड़ और उमस भरी गर्मी के कारण कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। बाद में कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है कि आयोजकों की लापरवाही के कारण व्यवस्था चरमरा गई थी। 


दरअसल, ग्रेटर नोयडा में इन दिनों बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री श्रीमदभगवद्गीता कथा कर रहे हैं। वहां बनाए गए सभी तीन पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी बढ़ी तो पंडाल में श्रद्धालु बेचैन होने लगे। इसके बाद गर्मी के कारण कुछ श्रद्धालु बेहोश हो गए जिसके बाद दिव्य दरबार में अफरा तफरी मच गई। 


इसके बाद दिव्य दरबार में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक भगदड़ और गर्मी की वजह से 10 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं एक महिला को करंट लगने की भी बात सामने आ रहा है। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने आयोजकों को कार्यक्रम समाप्त करने के लिए कहा। जिसके बाद कार्यक्रम को समाप्त कर दिया गया।