ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास हमला, 5 रॉकेट दागे

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास हमला, 5 रॉकेट दागे

27-Jan-2020 07:31 AM

IRAQ: ईराक की राजधानी बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास हमला हुआ है. ख़बरों के मुताबिक दूतावास के पास 5 रॉकेट दागे गये हैं. समाचार एजेंसी के मुताबिक टाइग्रिस के पश्चिमी बैंक की तरफ तेज आवाजें सुनी गई हैं. इस इलाके में अमेरिकी दूतावास और अधिकांश विदेशी राजनयिक मिशन स्थित हैं. 


इराक के सुरक्षा बलों ने बयान में कहा कि पांच रॉकेटों ने उच्च सुरक्षा वाले ग्रीन जोन पर हमला किया. हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इराक के सुरक्षाबलों के बयान में अमेरिकी दूतावास का जिक्र नहीं किया है.


आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी यहां रॉकेट से हमला किया गया था जिसका आरोप ईरान पर लगा था. वहीं हमले के बाद अमेरिका ने ईरान को बड़ा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी. अमेरिका ने कमांडर सुलेमानी को इराक में मार दिया था. ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद ईरान और अमेरिका के बीच संबंध बिगड़ गए हैं.