ब्रेकिंग न्यूज़

सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत

Home / news / बदल गया बाबर रोड का नाम ! राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से...

बदल गया बाबर रोड का नाम ! राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिल्ली में बढ़ी हलचल; जानिए क्या है पूरी खबर

20-Jan-2024 09:23 AM

By First Bihar

DELHI : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के मुख्य यजमान हैं। इस बीच अयोध्या से सैकड़ों किमी दूर नई दिल्ली मेंबाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग कर दिया है। होटल ललित के बाहर लगे बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का बैनर चिपका दिया। यह बैनर भगवा रंग से रंगा हुआ है।


दरअसल , कई मौकों पर दिल्ली की इस सड़क का नाम बदलने की मांग उठती रही है। इससे पहले कई सड़कों के नाम भी बदले गए हैं। औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम रोड कर दिया गया था। इसके बाद अब जब 22 जनवरी अयोध्या में  राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है तो उसके ठीक पहले  बाबर रोड का नाम बदलकर अयोध्या मार्ग कर दिया है। हालांकि, यह आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है बल्कि एक पोस्टर लगाया गया है और यह पोस्टर  नई दिल्ली में हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने यह दावा किया जा रहा है।


मालूम हो कि, इससे पहले भी  राम मंदिर भूमि पूजन से पहले बीजेपी नेता ने दिल्ली में बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की है। दिल्ली बंगाली मार्केट स्थिति बाबर रोड का नाम बदलकर पांच अगस्त रोड रखने की मांग की है। भाजपा नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा है, मैंने सरकार से माँग रखी है की बाबर एक  विदेशी आक्रांता था। जिसने प्राचीन राम मंदिर का विध्वंस करवाया था। इसलिए दिल्ली के बंगाली मार्केट में बाबर रोड का नाम बदल कर 5 अगस्त मार्ग रखा जाना चाहिए। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले  तत्कालीन सांसद महेश गिरि की मांग पर 28 अगस्त 2015 को नई दिल्ली नगर निगम ने औरंगजेब रोड का नाम बदल कर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। ऐसे में अब एक बार फिर बीजेपी नेताने दिल्ली में 'बाबर रोड' का नाम बदलने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि बाबर ने भारत पर हमला किया और अयोध्या में राम मंदिर को ध्वस्त कर दिया था। इसलिए सड़क का नाम बदलकर '5 अगस्त मार्ग' रखा जाना चाहिए।