मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Nov-2024 08:39 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र में शराबियों ने दिव्यांग लाल बहादुर मांझी और उनके परिजनों पर हमला कर दिया। इस हमले में लाल बहादुर मांझी की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बेतिया के बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया मुसहरी टोला में शराब के नशे में कुछ लोगों ने दिव्यांग लाल बहादुर मांझी और उनके परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में लाल बहादुर मांझी की मौत हो गई और उनके भाई अच्छेलाल मांझी और भतीजे अमेरिका मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है।
घटना 24 नवंबर की रात करीब 9 बजे की है। जहां बैरिया थाना क्षेत्र की लौकरिया मुसहरी टोला वार्ड 3 में शराब के नशे में धुत शराबियों ने मिलकर दिव्यांग और उसके परिजनों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दिव्यांग की मौत हो गई है तो वही दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अच्छेलाल मांझी ने बताया कि बगल की पड़ोसी शराब पीकर मेरे दरवाजे पर आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा।
इसका विरोध करने पर खिलावन पासवान, उमाशंकर पासवान, नीतीश पासवान, नीरज पासवान, धर्मेंद्र पासवान, प्रकाश पासवान, सुरेश पासवान सहित अन्य लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। जानलेवा हमले में दिव्यांग लाल बहादुर मांझी की मौत हो गई। वहीं घायल अमेरिका मांझी एवं अच्छेलाल मांझी हो गए हैं। जिनका इलाज बेतिया जीएमसीएच में चल रहा है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया। वही इस हमले में पुलि ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।