ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार, बदमाशों ने मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाया और...

शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार, बदमाशों ने मोबाइल में अश्लील वीडियो बनाया और फिर

02-Dec-2020 06:52 PM

DESK :  एक शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है. नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ रेप की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने इस घटना का अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को 2 साल तक ब्लैकमेल भी किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. आरोपियों की तलाश जारी है.


घटना फतेहाबाद का है, जहां बदमाशों ने शादीशुदा एक महिला के साथ रेप किया और फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल करने लगे. पीड़िता के मुताबिक दो आरोपी महिला की अश्लील वीडियो बनाकर पिछले 2 वर्षों से लगातार ब्लैकमेल और रेप कर रहे थे. बदमाशों से तंग आकर महिला ने पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है. 


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद की जाखल इलाके के रहने वाले नाजर सिंह और रतिया इलाके के रहने वाले गुरजीत सिंह पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. 


पीड़ित महिला ने पुलिस को जानकारी दी कि  रतिया इलाके के रहने वाले गुरजीत सिंह ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद वह अपने एक करीबी के साथ मिलकर ब्लैकमेल करने लगा. लगभग दो सालों तक दोनों ने मिलकर पीड़िता का शोषण किया.


पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करके दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376(2) 450, 384 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. फतेहाबाद के डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि  दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन में जुटी हुई है.