ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / बड़ी तबाही मचा सकता है महाचक्रवात अम्फान, लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर...

बड़ी तबाही मचा सकता है महाचक्रवात अम्फान, लाखों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

20-May-2020 07:39 AM

DESK: अम्फान महाचक्रवात बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता है। महाचक्रवात अम्फान के आज सुंदरवन के करीब बांग्लादेश में दीघा और हटिया के बीच टकराने की आशंका है। ओडिशा के बालासोर ज़िले के चांदीपुर में तेज़ हवा चलने के साथ बारिश हो रही है, चक्रवात अम्फान से आज भूस्खलन की आशंका है। इस बीच बड़े पैमाने पर लाखों को  लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद जारी है। देर रात तक 1,19,075 लोगों को निकाला गया है। चक्रवात अम्फान को देखते हुए अब तक 1,704 शेल्टर होम तैयार किए गए हैं।


अम्फान दो दशकों में बंगाल की खाड़ी में दूसरा महाचक्रवात है। सोमवार को महाचक्रवात के ओडिशा तटों के करीब पहुंचने के साथ ही कुछ हिस्सों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया था। अलर्ट सिस्टम आधारित एसएमएस भेजे जा रहे हैं। तटीय इलाकों में आपात सायरन बज रहे हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में करीब तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने की गतिविधियां निलंबित की गई हैं। तूफान के संभावित क्षेत्रों में लोगों के चेहरों पर दहशत देखी जा रही है।

देखिये वीडियो :


सुपर साइक्लोन अम्फान मंगलवार को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण और मध्य हिस्से में पहुंच गया। बुधवार दोपहर बाद यह बंगाल और बांग्लादेश के बीच सुंदरबन के पास तट से 155 से 165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराएगा। इस दौरान तटीय क्षेत्रों में 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ओडिशा और बंगाल में कई जगहों पर आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ ही सिक्किम और मेघालय के लिए भी अलर्ट जारी किया है।