ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / बड़ी खबर : संघ कार्यालय पर बम से हमला, घटना के बाद पहुंची...

बड़ी खबर : संघ कार्यालय पर बम से हमला, घटना के बाद पहुंची पुलिस

12-Jul-2022 09:44 AM

DESK : इस वक्त की ताजा खबर केरल के कन्नूर जिले से सामने आ रही है। कुन्नूर स्थित पय्यानूर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हमला हुआ है। R.S.S. ऑफिस पर बम से हमला किया गया है। इस हमले में किसी व्यक्ति को नुकसान तो नहीं पहुंचा है लेकिन RSS ऑफिस की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं और घटना के बाद इलाके में दहशत है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची है। RSS का यह कार्यालय जिस जगह पर स्थित है उसके ठीक के पास ही स्थानीय पुलिस स्टेशन भी है। इसके बावजूद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


समाचार एजेंसी ANI ने RSS कार्यालय पर हमले की जानकारी दी है। आपको बता दें कि संघ से जुड़े बड़े पर धारकों ने घटना के बारे में जानकारी लेनी शुरू कर दी है। घटना आज सुबह की है लिहाजा कार्यालय में उस वक्त लोगों की मौजूदगी नहीं थी। अगर यह घटना चंद घंटों के बाद हुई रहती तो बड़ी संख्या में लोग घायल हो सकते थे।