Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल
13-Aug-2024 12:12 PM
By First Bihar
AURANGABAD : बिहार में औरगांबाद से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में चमन बिगहा के पास एक बड़ी घटना घटी है। यहां सोन कैनाल नहर में एक कार असंतुलित होकर गिर गई। जिसमें कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड में चमन बिगहा के पास एक बड़ी घटना घटी है। यहां पटना मेन सोन कैनाल नहर में एक कार असंतुलित होकर गिर गई। जिसमें कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक किशोर भी शामिल है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को नहर में कार गिरे होने की सूचना दी गई जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि उसमें सवार पांच लोग लोगों की मौत हो चुकी है।
उधर, पुलिस द्वारा मृतकों के शव को निकलवाया गया। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। वैसे पहनावा से ऐसा लग रहा है कि सभी मृतक कहीं से पूजा करके लौट रहे हों। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद कार सवार लोग बारुण रोड की ओर से आ रहे हों और कार असंतुलित होकर नहर में गिर गई है।