Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
08-Dec-2023 09:59 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ने आज 8 दिसंबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा का समय बदल दिया है अब जो परीक्षा आज दोपहर 12:00 बजे से शुरू होने थी उसे परीक्षा को दोपहर 2:30 बजे से शुरू किया जाएगा अभ्यर्थी को 12:30 बजे से लेकर 1:30 बजे के बीच परीक्षा केंद्र में एंट्री दी जाएगी। या फैसला चक्रवर्ती तूफानों के चलते ट्रेनों के समय में हुई देरी के कारण लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद बीएससी अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने ट्वीट करते हुए दी है। ध्यान रहे कि यह परीक्षा समय बदलाव केवल आज यानी 8 दिसंबर के लिए ही किया गया है।
दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने ट्वीट कर कहा है कि, 'चक्रवाती प्रभाव के कारण विभिन्न ट्रेनों के देरी से चलने आदि के मद्देनजर आज यानी 8 दिसंबर 2023 को टीआरई अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा और परीक्षा 2:30 बजे से शुरू होगी। बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन आज शुक्रवार को 2,23,506 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। इसके लिए 396 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। आज शिक्षा विभाग और पिछड़ा वर्ग 9वीं-10वीं और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की छठी से आठवीं तक के लिए परीक्षा होगी।
मालूम हो कि, बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में बड़ी तादाद में यूपी, झारखंड समेत अन्य राज्यों के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। अभ्यर्थी लगातार ट्रेनों के देरी से चलने की शिकायत कर रहे थे। इसके बाद अब आयोग ने समय में बदलाव किया है।परीक्षा का समय बदले जाने की जानकारी सभी एग्जार सेंटरों और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
आपको बताते चलें कि, परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले परीक्षा कक्ष में प्रवेश बंद कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों की गहन जांच के साथ ई-एडमिट कार्ड एवं आधार कार्ड से मिलान करने के बाद ई-एडमिट कार्ड की बार-कोड स्कैनिंग की जाएगी। इसके बाद फोटोग्राफ का मिलान करने के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।