Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
17-Sep-2022 05:53 PM
JHARKHAND : झारखंड के हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा हुआ है। गिरिडीह से रांची जा रही बस हादसे की शिकार हुई है। इस हादसे में अबतक 7 यात्रियों के मौत की खबर है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यात्रियों से भरी बस हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर सेवाने नदी में गिर गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे में घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक पत्ती टूटने के बाद बस अचानक अनियंत्रित हो गई और नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस पर 52 सिख श्रद्धालु सवार थे। घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। वहीं बस में फंसे हुए अन्य यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गिरिडीह से हजारीबाग जानेवाली शिव शक्ति बस शनिवार की शाम 5 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुई है । बस सवार लोग हजारीबाग की और जा रहे थे इस बीच सिवाने नदी में एक बाइक को बचाने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। इस हादसे में बस सवार सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं।


