PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल PMAY-G के तहत बिहार में गरीबों को जल्द मिलेगा पक्का घर, 1.04 करोड़ परिवार वेटिंग लिस्ट में शामिल Success Story: दो सगे भाई, एक सपना… पहले ही प्रयास में दोनों ने फतह किया UP PCS, जानिए इनकी सफलता की कहानी नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें” Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव
12-Mar-2023 04:43 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग सासाराम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना उत्तप प्रदेश के सुल्तानपुर में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बच्चे का शव लेकर वापस सासाराम लौट रहे थे, इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे की शिकार हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद सासाराम में मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतकों में कैंसर से मृत बालक एहसान की मां रुखसार प्रवीण, बुआ शाहीन परवीन, फूफा गुड्डू, मृतक बच्चे की नानी जलीला परवीन और ड्राइवर शाहरुख शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक सासाराम निवासी सलीम के पांच साल के बेटे एहसान की तबीयत खराब चल रही थी। परिवार वाले उसे दिल्ली AIMS लेकर गए थे, जहां बच्चे की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर कार से वापस सासाराम लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार लोग सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के KM संख्या 183 पर पहुंचे, कार ओवर स्पीड के कारण सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कार में जितने लोग सवार थे सभी की मौत हादसे में हो गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।