ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बड़ी खबर: केरल में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में जोरदार धमाका, एक की...

बड़ी खबर: केरल में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में जोरदार धमाका, एक की मौत; 20 से अधिक लोग घायल

29-Oct-2023 11:41 AM

By First Bihar

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर केरल को कोच्चि से आ रही है, जहां ईसाइयों के कन्वेंशन सेंटर में जोरदार धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट की घटना में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। धमाका उस वक्त हुआ जब कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा चल रही थी।


जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह करीब 9 बजे कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी एक के बाद एक तीन धमाके हुए। जिसके बाद प्रार्थना सभा में भगदड़ मच गई। ब्लास्ट की इस घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी संख्या में सुरक्षा बल और पुलिस टीम पहुंची और और पूरे इलाके की घेराबंदी कर छानबीन कर रही है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, NIA की 4 सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। एनआईए की टीम के साथ में स्थानीय पुलिस भी धमाके की जांच करेगी।कन्वेंशन सेंटर में ईसाइयों का तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसका आज आखिरी दिन था।  जिस हॉल में ब्लास्ट वहां 100-150 अधिक लोग मौजूद थे।फिलहाल विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है।