दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
26-Jan-2023 06:38 PM
By First Bihar
BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बांका से आ रही है, जहां संदिग्ध हालत में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में मां और बेटा-बेटी शामिल हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कोतवाली गांव की है।
मृतकों की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के कोतवाली निवासी गुरुदेव साह की 34 वर्षीय पत्नी चंपा देवी, 8 साल की बेटी और 7 वर्षीय बेटा सौरभ कुमार शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चंपा देवी का पति कश्मीर में रहकर मजदूरी करता है। दोनों पति-पत्नी की फोन पर बात करने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और गुस्से में आकर चंपा देवी ने अपने बेटा और बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया।
जहरीली पदार्थ खाने के बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते चंपा देवी और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।