ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / बढ़ी ठंड तो टूटने लगी रेल पटरियां : अब इस रेलवे स्टेशन पर...

बढ़ी ठंड तो टूटने लगी रेल पटरियां : अब इस रेलवे स्टेशन पर बाल - बाल बचे यात्री,आउटर सिग्लन पर खड़ी रही कई ट्रेनें

12-Jan-2024 09:02 AM

By First Bihar

PATNA : सर्दी बढ़ी तो रेल पटरियों के टूटने का खतरा भी बढ़ गया। खासकर लूप लाइन में बिछी पुरानी पटरियों पर खतरा ज्यादा है। रेलवे ने इसके लिए पीडब्ल्यूआई विभाग को अलर्ट कर दिया है। साथ ही नाइट पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।  रेलवे इंजीनियर कहते हैं कि सर्दी बढ़ने पर पटरी में टूट की आशंका वैज्ञानिक कारणों से होती है। ऐसे में अब एक ताजा मामला दानापुर रेल मंडल के पटना साहिब रेलवे स्टेशन से निकल कर सामने आया है। 


दरअसल, पटना साहिब स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफार्म के नजदीक पटरी में दरार आ गई। पटरी टूटने की खबर से यात्री में भय का माहौल बन गया। इसकी सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर और रेलवे मेंटेन्स की टीम पहुंची। गनीमत रही की इस दौरान इस ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं गुजरने वाली थी। ऐसे में आनन -फानन में इस घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दे दी गई। 


उधर, इस दुर्घटना के बाद कोई बड़ी हताहत नहीं हो इसको लेकर पटना साहिब से गुजरने वाली डाउन लाइन ट्रेन के परिचालन को रोका गया। इसके बाद = रेलवे मेंटेन्स की टीम आनन फानन में पटरी को जोड़ने का काम शुरू किया। हालांकि, इस दौरान आधा घंटा तक कई ट्रेन आउटर पर खड़ी रही। इसके बाद पटरी के दरार को ठीक करने के उपरांत रेलवे ट्रैक पर परिचालन को सामान्य कराया गया। वहीं, आउटर पर रोकी गई सभी ट्रेनों को बारी बारी से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। पटना साहिब स्टेशन पर खड़े यात्री भी अपने गंतव्य तक जाने वाली ट्रेन पर चढ़ कर रवाना हो गए।