ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / रामचरितमानस विवाद: बढ़ सकती हैं मंत्री चंद्रशेखर की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट के वकील...

रामचरितमानस विवाद: बढ़ सकती हैं मंत्री चंद्रशेखर की मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दिल्ली पुलिस से की शिकायत

12-Jan-2023 05:27 PM

DELHI: रामचरितमानस पर विवादित बयान देने के लिए बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो.चंद्रशेखर की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं। रामचरितमानस को लेकर विवादित टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वकील विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस से बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।


सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने कहा है कि एक सोची समझी साजिश के तहत जिस तरह से बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस को लेकर अभद्र टिप्पणी की है, इसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने धार्मिक भावना को आहत करने और जाति के नाम पर समाज को बांटने के धाराओं के मुताबिक मंत्री के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग दिल्ली पुलिस से की है।


शिकायतकर्ता सामाजिक कार्यकर्ता और वकील विनीत जिंदल ने कहा है कि हिन्दू धर्म के करोड़ों करोड़ लोगों की आस्था भगवान राम से जुड़ी हुई है लेकिन बिहार के शिक्षा मंत्री ने करोडों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को रोकना बहुत ही जरूरी है जो कही न कही हिंदू धर्म को सॉफ्ट टारगेट बनाने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग जो हिंदू धर्म और धर्म ग्रंथों को टारगेट करने की कोशिश कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है। बता दें कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने महान धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस समाज में नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था।


news image


news image