Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज बिहार के लाखों किसानों को बड़ी राहत: अब पूर्वजों के नाम की जमीन होने पर भी बनेगा फार्मर आईडी, देना होगा सिर्फ यह दस्तावेज महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला...ममता सरकार के अन्याय के आगे कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत- मंगल पांडेय Bihar Crime News: डबल मर्डर केस के तीन आरोपी अरेस्ट, कुख्यात अपराधी ने घर बुलाकर कर दी थी दो लोगों की हत्या Bihar Teacher News: शिक्षक ट्रांसफर-पोस्टिंग की हकीकत- मांगा गोपालगंज भेज दिया गया कटिहार, विधान परिषद में भाजपा MLC ने उठाए सवाल...सरकार को घेरा Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट
25-Sep-2024 04:48 PM
By First Bihar
PATNA: भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं। ऋतुराज सिन्हा ने राहत सामग्रियों से भरी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर बाढ प्रभावित क्षेत्रों में रवाना किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर ऋतुराज सिन्हा ने मदद के हाथ बढ़ाये।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ,स्थानीय विधायक, स्थानीय मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से बख्तियारपुर विधानसभा के विभिन्न बाढ़ ग्रस्त पंचायत अंतर्गत गांवों के लिए बाढ़ राहत सामग्री से भरे ट्रक को रवाना किया गया।
इस अवसर पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को कोई कष्ट नहीं हो उनको भी जीने का अधिकार मिले। उन्होंने ऋतुराज सिन्हा को इस नेक काम के लिए धन्यवाद दिया। कहा की मानव का जन्म ही परोपकार के लिए हुआ है और उसे मनुष्य जीवन को जो सकार करना चाहता है वैसे ही इंसान ऋतुराज सिन्हा हैं। इसलिए ऋतुराज सिंह जी धन्यवाद के पात्र हैं कि आज बाढ़ग्रस्त लोगों के बीच वो राहत सामग्री दे रहे हैं। भाजपा का हरेक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के आदर्श पर प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। दियारा क्षेत्र के ऐसे कई पंचायत हैं जो बाढ़ से ग्रसित हैं। काला दियारा, हरदासपुर , रुपस महाजी ऐसे कई पंचायत जिसमें हजारों की आबादी रहती है, उनका परिवार बाढ़ में फंसा हुआ है। इन समस्याओं के बीच हमारे कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर इन पंचायतो में बाढ़ राहत सामग्री जितना संभव हो उतना भेज पायें।
बाढ़ राहत सामग्रियों में सुखा राशन, चुरा, गुड़, नमक सत्तू इन सभी बेसिक चीजों की व्यवस्था की गयी है। जिसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक संजीव चौरसिया , मंडल अध्यक्ष अमित, संजय राय, रणवीर ,धर्मेंद्र जी , सतीश राजू सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।