ब्रेकिंग न्यूज़

दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल BIHAR NEWS : 'रोज -रोज मिल रहा नीतीश कुमार से आशीर्वाद ...', समृद्धि यात्रा में सम्राट चौधरी को मिल रहा खास सियासी संकेत Bihar News: भवानीपुर थाने में हवलदार के बैग से रसोइए ने उड़ाईं 35 गोलियां; स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, हवलदार सस्पेंड करप्शन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति मिट्टी में मिली ? भ्रष्टाचार के आरोपी बेउर जेल अधीक्षक को निलंबन मुक्त कर फिर से 'काराधीक्षक' बनाया, EOU की रेड में अकूत संपत्ति मिलने का था दावा

बाढ़ नाव हादसे में नालंदा के 4 लोग लापता : गांव में मातम का माहौल

16-Jun-2024 04:58 PM

By First Bihar

NALANDA : पटना के बाढ़ अनुमंडल में गंगा दशहरा के मौके पर उमानाथ घाट पर बड़ा नाव हादसा हुआ है। नाव के बीच धार में पलटने से उसपर  सवार कुल 17 लोग डूब गये। स्थानीय लोगों की मदद से 13 लोगों को तो बचा लिया गया लेकिन नालंदा के अस्थावां के रहने वाले 4 लोगों का पता अभी तक नहीं चल सका है। चारों नदी में डूब गये हैं। स्थानीय गोताखोर इन सभी की तलाश में जुटे हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


नालंदा के अस्थावां थानाक्षेत्र के मालती गांव से एक ही परिवार के 17 लोग गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने रविवार को बाढ़ गये थे। स्नान करने के बाद सभी लोग नाव पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान गंगा की बीच धारा में नाव पलट गयी और नाव पर सवार सभी 17ं लोग डूब गये। स्थानीय लोगों की मदद से कुल 13 लोगों को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन चार लोगों का पता नहीं चल सका है। चारो की तलाश जारी है। 


परिजनों ने बताया कि अवधेश कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार, हरदेव और एक महिला की तलाश स्थानीय प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मालती गांव में मातम छा गया है। परिवार के लोगों ने बताया कि हाल में ही एनएचआइ के बिहार-झारखंड के हेड पद से रिटायर हुए अवधेश कुमार सिन्हा की मां का निधन हुआ था। श्राद्ध खत्म होने के बाद जो भी परिवार के लोग आए हुए थे, सभी लोग गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के लिए बाढ़ गए थे। जिसमें 17 लोग नाव पर सवार होकर गंगा नदी के उस पर चले गये थे। स्नान करने के बाद नाव से ही वे वापस लौट रहे थे तभी बीच गंगा नदी में नाव पलट गई।