पकौड़ी लेने गया पति, लौटकर आया तो सीट खाली! बस स्टैंड से प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहिता बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप बिहार में एकसाथ 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए
03-Apr-2023 04:18 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना के बाढ अनुमंडल से आ रही है जहां लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। दाल कारोबारी बनकर आए बेखौफ अपराधियों ने दाल व्यापारी से 14 लाख 50 हजार रुपये लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना बाढ़ थाना क्षेत्र के गोलापट्टी मंडी की है। जहां इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लूटेरे घटना को अंजाम देकर फरार हो गये थे। बताया जाता है कि हथियारबंद बदमाशों ने दाल व्यापारी इंद्रजीत कुमार उर्फ बबलू को निशाना बनाया। चेहरे पर नकाब लगाकर हथियार से लैस होकर बदमाश उनके दुकान पर आए और गल्ले में रखे 14 लाख 50 हजार रुपये लूट लिये।
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची बाढ़ थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से अन्य दाल व्यवसायी काफी दहशत में हैं और पुलिस के कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।