RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
14-Mar-2024 08:15 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। इस बात की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान दल बल के साथ पहुंचे। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने अफीम की फसल को नष्ट किया और इलाके में सर्च अभियान चलाया। तीन बीघा जमीन में लगे अफीम की खेती को देखकर पुलिस की टीम भी हैरान रह गयी।
बाढ़ के बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत महाने नदी के किनारे बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। इस बात की जानकारी किसी ने बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपराजित लोहान को दी। सूचना मिलते ही दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की। जगदीशपुर गांव में पहुंचने पर पुलिस ने सूचना सही पाया।
जिसके बाद पुलिस के जवानों ने तीन बीघा में लगाई गयी अफीम की फसलों को विनष्ट किया और इलाके में सर्च अभियान चलाया। पुलिस यह आशंका जता रही है कि अफीम की खेती और भी कई गुप्त स्थानों पर की जा रही है। इसका पता लगाने में पुलिस लगी है। पुलिस कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।