ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / बड़ा सड़क हादसा : बेकाबू गाड़ी ने 5 लोगों को कुचला, ड्राइवर को...

बड़ा सड़क हादसा : बेकाबू गाड़ी ने 5 लोगों को कुचला, ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

22-Feb-2024 02:50 PM

By First Bihar

DESK : देश के अंदर सड़क हादसे के मामले में लगातर इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की  वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नागौर स्थित डेगाना के सदर बाजार में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक गाड़ी चालक को हार्ट आने से गाड़ी कई लोगों पर चढ़ गई। 


दरअसल, सड़क पर लोग शोभायात्रा निकाल रहे थे, तभी बोलेरो गाड़ी चला रहे व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर लोगों पर चढ़ गई। इस हादसे में 5 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर किया गया है। वहीं, इलाज के दौरान चालक इशाक की मौत हो गई है।


वही, जुलूस में शामिल लोगों के मुताबिक देखते ही देखते इस बेकाबू गाड़ी ने 5 लोगों को तो कुचल दिया. वहीं अन्य तीन चार लोग इस कार से टक्कर के बाद घिसटते हुए घायल हो गए. आनन फानन में सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें अजमेर के लिए लिए रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि अब तक की जांच से पता चला है कि चलती गाड़ी में ड्राइवर को अचानक से हार्ट अटैक आ गया था।