बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
26-Aug-2024 12:52 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से निकलकर सामने आ रही है, जहां बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने 23 लोगों को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है। आतंकवादियों ने बस को रोककर उसपर सवार लोगों का पहचान पूछा और 23 लोगों को बस से उतार पर गोलियों की बौछार कर दी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान के मूसाखेल जिलमें आतंकवादियों ने कई बसों, ट्रकों और वैन को अपना निशाना बनाया है। गाड़ियों को रोक कर उसपर सवार लोगों का नाम और पहचान पूछने के बाद उन्हें गोली मार दी। जिसमें 23 लोगों की मौत हो घई है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सहायक आयुक्त नजीर काकर ने बताया है कि हथियारबंद लोगों ने मूसाखेल में एनएच को बाधित कर दिया और यात्रियों को गाड़ियों से उतार कर उन्हें गोली मारी। इसके बाद 10 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती ने बयान जारी कर इस हमले की निंदा की है और कहा है कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।