Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
16-Sep-2021 07:15 PM
MUZAFFARPUR: बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के बहाने एक महिला पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ फरार हो गयी। महिला की शादी बीस साल पहले हुई थी। वह दस बारह साल छोटे युवक के साथ अपने तीन बच्चों को लेकर फरार हो गयी। यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर के मनियारी का है।
इस दौरान महिला ने घर में रखे गहने और 15 हजार रुपये कैश भी अपने साथ ले गयी। जब बच्चों को लेकर पत्नी घर नहीं लौटी तब पति ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
उसने पत्नी की मोबाइल पर भी फोन किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिलने के बाद थक हारकर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पत्नी और बच्चों को खोज निकालने की गुहार उसने पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
बताया जाता है कि पीड़ित एक प्राइवेट स्कूल में काम करता है। बच्चों को लेकर पत्नी के भागने की शिकायत उसने पुलिस को दी। उसने बताया कि जिसके साथ उसकी पत्नी बच्चों को लेकर भागी है उस युवक का नाम सुमन है जो उसका पड़ोसी है और उसकी पत्नी से उसकी उम्र करीब दस बारह साल कम है।
पीड़ित ने बताया कि बीस साल पहले उसकी शादी हुई थी। तीन बच्चों की उम्र 9 साल 5 साल और 3 साल है। पीड़ित का कहना है यदि उसके साथ पत्नी नहीं रहना चाहती तो कोई बात नहीं लेकिन तीनों बच्चों को घर पहुंचा दे उसकी यही मांग है।
पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी युवक सुमन अचानक उसके घर पर आया और बच्चों का आधार कार्ड बनाने की बात कहने लगा। पड़ोसी होने कारण और पत्नी से छोटा होने का कारण उस पर कभी शक नहीं हुआ और यही कारण है कि आधार कार्ड बनवाने के लिए भेज दिया। पत्नी उस युवक के साथ तीनों बच्चों को भी साथ ले गयी।
वही इस दौरान घर में रखे गहने और कैश भी साथ वह साथ ले गयी। उसे यदि जरा भी संदेह होता तो वह कभी आधार कार्ड के लिए पड़ोसी के साथ पत्नी को नहीं भेजता। उसके आंख के सामने ही दोनों घर से निकल गये और साथ में बच्चों को भी ले गये लेकिन अब तक लौटकर नहीं आए। जिसके बाद पीड़ित ने थाने में केस दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।