ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

झारखंड चुनाव: BJP के बागियों के लिए बाबूलाल मरांडी ने दरवाजा किया बंद, नहीं दे रहे हैं भाव

14-Nov-2019 04:39 PM

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने दो चरण के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसमें 10 विधायकों को टिकट नहीं दिया हैं. इन बागियों में से कई जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी से संपर्क किया. लेकिन इन बागियों के लिए मरांडी ने दरवाजा बंद कर दिया हैं. इन बागियों को कोई भाव नहीं दे रहे हैं. 

कई बागियों ने किया संपर्क

बीजेपी में टिकट कटने के बाद कई बागियों ने मरांडी से संपर्क किया. लेकिन मरांडी ने किसी को भाव नहीं दिया. बताया जा रहा है कि इन बागियों पर मरांडी को भरोसा नहीं है. वह खुद अपने ही दलों के नेताओं को उम्मीदवार बना रहे हैं. भाजपा के बागियों में 10 विधायकों समेत कई नेता शामिल हैं. लेकिन उनको कोई ठिकाना नहीं मिल रहा हैं. जिसके कारण वह कई दलों से संपर्क में हैं.


सबसे अधिक सीटों पर लड़ रही है मरांडी की पार्टी

महागठबंधन से अलग होने के बाद मरांडी ने सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी. मरांडी ने पहले चरण के होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा सबसे पहले कर दी. झारखंड में दूसरे दल भी भाजपा के बागियों को कोई भाव नहीं दे रहे है. अभी तक सिर्फ झामुमो ने भाजपा के पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम को टिकट दिया है. आजसू ने राधाकृष्ण किशोर को छतरपुर से खड़ा किया है और कांग्रेस ने बरही से भाजपा के उमाशंकर अकेला को अपना प्रत्याशी बनाया हैं. वहीं, भाजपा के बागियों की संख्या अधिक है. जो चुनावी मैदान में खड़ा होकर भाजपा की बैंड बजाने की तैयारी में लगे हुए है.