नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब
23-Dec-2019 01:59 PM
RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव में बालूलाल मरांडी ने रविवार को दावा किया था कि जब ईवीएम खुलेगा तो सिर्फ जेवीएम ही निकलेगा. लेकिन जब ईवीएम खुला तो सिर्फ तीन सीटों पर ही जेवीएम दिखा. अब उनका अगला कदम क्या होगा. इसपर सबकी नजरें हैं. यह भी देखा जा रहा है कि क्या वह महागठबंधन के साथ जाते हैं. चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल होने से मरांडी ने इंकार कर दिया था.
सिर्फ 3 सीटों पर आगे
मरांडी ने कहा था कि वह झारखंड में सरकार बनाएंगे. लेकिन आज मतगणना में जेवीएम मात्र तीन सीटों पर ही बढ़त बनाई हुई है. जिसमें पार्टी प्रमुख मरांडी की सीट भी शामिल हैं. वह धनवार से आगे चल रहे हैं. झारखंड में उनका सरकार बनाने का दावा फेल नजर आ रहा है. उनकी पार्टी के 78 सीटों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है.
किसके साथ जाएंगे मरांडी
अब देखना है कि तीन सीटों पर बढ़त बनाने वाले बाबूलाल मरांडी किसके साथ जाते हैं. बताया तो यह भी जा रहा है कि मरांडी से बीजेपी ने संपर्क किया है. लेकिन बीजेपी के साथ जाने की उनकी संभावना कम ही है. क्योंकि रविवार को मरांडी ने कहा था कि वह सत्ता के लिए सौदा नहीं करेंगे. इसका उनको नुकसान भी उठाना पड़ा है. रविवार को मरांडी ने कहा था कि 2014 में भी मेरे पास 8 विधायक थे. चाहते तो सौदेबाजी कर सकते थे. इसका खामियाजा भी मुझे भुगतना पड़ा. मेरे 6 विधायकों को बीजेपी ने पैसा देकर तोड़ दिया. लेकिन मैंने कभी सत्ता के लिए सौदा नहीं किया. बता दें कि महागठबंधन ने जेवीएम को गठबंधन आने का ऑफर दिया था. लेकिन मरांडी ने सभी 81 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया था.