समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
18-May-2024 07:50 PM
By First Bihar
DESK : पिछले कुछ महीनों से कानूनी पचड़े में फंसे योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत मिली है। उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पतंजलि और दिव्य फार्मेसी की 14 दवाओं पर लगाए गए बैन के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।
दरअसल, बीते 30 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद उत्तराखंड सरकार के औषधि नियंत्रक के लाइसेंस प्राधिकरण ने पतंजलि की दिव्य फार्मेसी कंपनी के कुल 14 उत्पादों पर बैन लगा दिया था। दिव्य फार्मेसी के इन 14 उत्पादों पर भ्रामक विज्ञापन मामले को लेकर बैन लगाया गया था। विभाग ने कहा था कि दिव्य फार्मेंसी की तरफ से अपने उत्पादों के बारे में भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित करने के लिए लाइसेंस को रोक दिया गया है।
दिव्य फार्मेसी के जिन प्रोडक्ट्स पर बैन लगा था, उनमें श्वासारि गोल्ड, श्वासारि वटी, दिव्य ब्रोंकोम, श्वासारि प्रवाही, श्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, आईग्रिट गोल्ड, लिवोग्रिट और पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक एक उच्च स्तरीय समिति की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आयुष सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने पतंजलि और दिव्य फार्मेसी को बड़ी राहत देते हुए सभी दवाओं के लाइसेंस निलंबन के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है।