ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बाबा बागेश्वर से मिलने पहंची मुस्लिम महिला, बोली .. हमारे धर्म में सब...

बाबा बागेश्वर से मिलने पहंची मुस्लिम महिला, बोली .. हमारे धर्म में सब ठग, धीरेंद्र शास्त्री ही हैं सच्चे संत

13-May-2023 10:48 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA : बिहार की राजधानी पटना में आगामी 13 मई से 17 मई तक 5 दिनों की हनुमंत कथा कहने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री पटना पहुंच गए हैं। इनका पटना की धरती पर श्रद्धालुओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया है। इस दौरान भाजपा के सांसद गिरिराज सिंह, रामकृपाल यादव, मनोज तिवारी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। मनोज तिवारी ने एयरपोर्ट से होटल तक बाबा के ड्राइवर की भूमिका अदा की। इस बीच अब बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंची  मुस्लिम समुदाय की महिला ने बड़ी बात कह डाली है। 


दरअसल, बाबा बागेश्वर से मिलने राजधानी पटना के पनास होटल पहुंची एक मुस्लिम महिला ने कहा कि- मुझे मोबाइल से बाबा के बारे में जानकारी मिली है। यह बाबा चमत्कारी बाबा है। ये बिना बातएं ही समस्या को जान लेते हैं और उसका निवारण भी करते हैं। इसके आलावा इस महिला ने कहा कि, हमारे धर्म में जितने भी इस टाइप के लोग हैं सभी ठग हैं।  ये लोग बस ठगने का काम करते हैं और गलत काम करते हैं। 


वहीं, बागेश्वर बाबा ने पटना आते ही कहा कि बिहार आकर आनंद आ गया। बिहार जैसा ह्रदय कहीं नहीं दिखा। सच कहें तो बिहार हमारी आत्मा है। यहां सरकार ने बहुत अच्छा प्रबंध किया है। आप लोगों बहुत प्यार मिल रहा है। उन्होंने बार बार आभार जताया। अपने अंदाज में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बिहार तो हमार है हो। का हाल बा रहुआ सबके। यह सुनते ही एयरपोर्ट पर बाबा के जयकारे लगने लगे। 


आपको बताते चलें कि, बागेश्वर सरकार दिन भर होटल पनाश में विश्राम करेंगे। 3 बजे कथा कहने के लिए नौबतपुर प्रस्थान करेंगे।  वहां भी श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लगी है। बाबा की एक झलकी के लिए लाखों लोग सुबह से सड़क पर खड़े हैं।  इनकी कथा सुनने के लिये बिहार के अलावे झारखंड, बंगाल, उड़ीसा, असम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से बाबा के श्रद्धालु भक्त पटना पहुंचे हैं।  नेपाल से भी बड़ी संख्या में भक्तगण पटना पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में लोग बाबा के दरबार में शामिल होकर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भी आए हैं।