मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
03-May-2023 03:05 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में आगामी 13 मई को हिंदू धर्म गुरु के रूप में पहचान बना चुके बाबा बागेश्वर का आगमन होने वाला है। उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म हो चुकी है। राजद के तरफ से बाबा के आगमन का जोरदार विरोध किया जा रहा है। पार्टी के तरफ से सुप्रीमों लालू यादव के बड़े बेटे और सरकार के मंत्री के तरफ से हर रोज नया दावा किया जा रहा है।
दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री और राजद नेता के तरफ से कहा गया कि, बाबा बागेश्वर की सुरक्षा को लेकर कितना भी दावा कर लिया जाए। लेकिन, हमारी सेना भी उनको लेकर तैयार हैं। वो अगर बिहार आकर हिंदू, मुश्लिम, सिख, ईसाई करेंगे तो हमलोग उनका जोरदार तरीके से विरोध करेंगे और इसको लेकर हमारी सेना तैयार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, शायद बाबा का समर्थन करने वाले भूल रहे हैं कि बिहार में सरकार किसकी है।
राबड़ी देवी के आवास पर आज आयोजित भोज को लेकर उन्होंने कहा कि राजद के लोगों के लिए आज बड़ा ही शुभ दिन है।भगवान के तरफ से आज सभी को आमंत्रित किया गया था और सभी लोग अपने भगवान से मिलने आए थे। उन्हें लालू जी के तरफ से सलाह दी गई। हमलोग काफी बेहतर तरीके से सरकार चला रहे हैं और आगे भी चलाते रहेंगे।
वहीं, उन्होंने कहा कि बाबा बागेश्वर को लेकर जितनी भी सेना बना लिया जाए सबका जवाब देने के हमारा संगठन DSS तैयार हैं। वैसे तो ये RSS के विरोध में बनाया गया था लेकिन अब ये हर उनलोगों को जवाब देना जो हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई में मतभेद पैदा करने का काम करेंगे। उनको हमलोगों का जोरदार विरोध करना होगा। DSS का कहना है कि, वो सभी धर्मों के सम्मान की नीति पर काम करता है और आगे भी करता रहेगा।