BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव
10-Jul-2022 01:02 PM
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिण अफ्रीका से आ रही है, जहां एक बार के भीतर हुई जबरदस्त गोलीबारी में 14 लोगों की मौत हो गई है। घटना जोहान्सबर्ग शहर के सोवेटो टाउनशिप एरिया की है। गोलीबारी की घटना शनिवार की देर रात की है। देर रात घटना की जानकारी मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक देर रात गोली लगने से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 11 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बार सभी लोग आपस में इंजॉय कर रहे थे। इसी दौरान अचानक फायरिंग की घटना हुई। बार में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।