Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन
17-May-2022 09:17 PM
MUNGER: मुंगेर में बाप और बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल से अपने दोनों बेटियों का यौन शोषण करने वाला बाप आज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। दोनों बेटियों को होटल में ले जाकर उसकी अस्मत लूटने वाले इस कलयुगी बाप को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी बेटी के साथ होटल में गंदा काम करते खुद उसकी बीवी ने पकड़ा है।
होटल के कमरे में बेटी के साथ घिनौनी हरकत कर रहे पति का महिला ने पहले वीडियो बना लिया और उसे सबूत के तौर पर पुलिस के सामने रखा। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाप को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले की पुष्टि खुद सदर डीएसपी ने की है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी 2009 में सीआरपीएफ से रिटायर्ड हुआ था जिस पर उसकी पत्नी ने दोनों बेटियों के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।
मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा गांव निवासी आनंद कुमार सिंह ने बाप और बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने का काम किया है। अपनी बेटी के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में उसे पकड़ा गया है। आरोपी पिछले तीन वर्षों से अपनी दोनों बेटियों का यौन शोषण करते आ रहा है। इस बात की जानकारी जब दोनों बेटियों ने अपनी माँ को दी तो माँ लगातार उसका पीछा कर रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश में लगी रही। आरोपी 2009 में सीआरपीएफ से रिटायर होने के बाद अपनी पत्नी, दो बेटी और एक बेटे के साथ रहता था।
आरोपी की पत्नी अंजलि सिंह ने जमालपुर थाना में आवेदन देकर यह बताया है कि पिछले तीन वर्षों से पति आनंद कुमार सिंह अपनी दोनों बेटियों को बारी-बारी से होटलों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया करता था। जब इसकी जानकारी बेटियों ने दी। जिसके बाद उसे रंगेहाथ पकड़ने के फिराक में वह थी। जब पति बड़ी बेटी को अपने साथ बाहर ले जाने लगे तो परिजनों के साथ मिलकर पीछा किया और रंगे हाथों पकड़ा।
जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित हॉटेल सम्राट में एक कमरे को पति ने बुक करा रखा था। वहीं बेटी को लेकर गये थे। जब हम कमरे की जानकारी लेकर पहुंचे और कमरे के वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में पाये गये। जिसका वीडियो भी हमने बनाया और उसे पुलिस को साक्ष्य के तौर पर दिया। परिजनों ने जमालपुर थाने को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया।
घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया कि कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिंदवाड़ा निवासी अंजलि सिंह द्वारा अपने पति पर अपनी ही बेटी के साथ गलत संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए जमालपुर थाना में कांड दर्ज कराया गया है।कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। प्रथम दृष्ट्या मामला सही पाया गया है और इसी के आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।