ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस रेलवे कर्मचारियों का 36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर

अजब प्रेम की गजब कहानी: बचपन की दोस्ती प्यार में बदली, शादी के लिए थाने पहुंच गईं दो लड़कियां

अजब प्रेम की गजब कहानी: बचपन की दोस्ती प्यार में बदली, शादी के लिए थाने पहुंच गईं दो लड़कियां

09-Feb-2023 02:58 PM

By First Bihar

DHANBAD: धनबाद में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। जब घर वालों ने प्यार को मंजूर नहीं किया तो प्रेमी जोड़े भागकर थाने पहुंच गए और पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाने लगे। थाने पहुंचा प्रेमी जोड़ा लड़का-लड़की नहीं बल्कि दोनों लड़किया हैं। दोनों बचपन से ही एक दूसरे को बेपनाह प्यार करती हैं और दोनों शादी कर पति-पत्नी के रूप में रहना चाहती है। इस प्रेम कहानी को जानने के बाद पुलिस हैरान है और दोनों के माता-पिता को थाने बुला लिया।


दरअसल, बिहार के नालंदा की रहने वाली दो लड़कियां मंगलवार को घर से भागकर धनबाद पहुंच गईं और महिला थाने में जाकर शादी की जिद पर अड़ गईं। दोनों एक दूसरे को जान से अधिक प्यार करती हैं और पति-पत्नी की तरह साथ रहना चाहती हैं। महिला थाने के पुलिस ने उन्हें समझाने की लाख कोशिश की लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थीं। बाद में पुलिस ने लड़कियों के घर वालों को धनबाद बुलाया। जानकारी मिलने पर दोनों के माता-पिता नालंदा पुलिस की टीम के साथ धनबाद पहुंचे।


नालंदा के अस्थावां थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों लड़कियों ने पुलिस को बताया है वे बचपन से ही एक दूसरे के साथ रही हैं और अभी दोनों बीएससी में एक साथ पढ़ती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं लेकिन परिवार वाले तैयार नही हैं। जानकारी के मुताबिक एक लड़की की शादी परिजनों ने कहीं फिक्स कर दी है, जिसके कारण दोनों घर से भागकर धनबाद पहुंच गईं। लड़कियों में से एक के परिवार वालों ने दूसरे पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।