ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / लॉन्च होगी पीएम सूर्योदय योजना, 1 करोड़ घरों पर लगेगा सोलर; अयोध्या से...

लॉन्च होगी पीएम सूर्योदय योजना, 1 करोड़ घरों पर लगेगा सोलर; अयोध्या से लौटते ही प्रधानमंत्री का बड़ा ऐलान

22-Jan-2024 07:11 PM

By First Bihar

DESK: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली लौट गए। दिल्ली पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि देश में जल्द ही पीएम सूर्योदय योजना लॉन्च होगी। इस योजना के तरह देश के एक करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे।


एक्स पर जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, 'सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं। आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो'।


पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.'


news image


news image


news image